2 Lines Mom Status in Hindi for Whatsapp
हादसों की गर्द से... ख़ुद को बचाने के लिए,
माँ हम अपने साथ बस तेरी दुआ ले जायेंगे।
किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई
मैं घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में माँ आयी।
ऐ अँधेरे! देख ले मुँह तेरा काला हो गया,
माँ ने आँखें खोल दीं घर में उजाला हो गया।
इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है,
माँ बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है।
मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ,
माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊँ।
ख़ुद को इस भीड़ में तन्हा नहीं होने देंगे,
माँ ! तुझे हम अभी बूढ़ा नहीं होने देंगे।
Comments
Post a Comment